{"_id":"5c7c323fbdec22105575002d","slug":"election-commission-of-india-voters-will-be-given-information-about-vvpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को दी जाएगी वीवीपैट की जानकारी, चुनाव आयोग का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को दी जाएगी वीवीपैट की जानकारी, चुनाव आयोग का निर्देश
Mon, 04 Mar 2019 01:29 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
VVPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जानकारी दी जाएगी। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ गांवों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मशीन के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जा सके। एलईडी वैन के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को ईपीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जिले में एलईडी लगी वैन के जरिये मतदान केंद्रों पर मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मशीन के हर पहलू की जानकारी दी जा सके।
ईवीएम और वीवीपैट के काम करने की प्रक्रिया और मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को लेखपाल प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जनपद के सभी लेखपालों को प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान मशीन के बारे में जानकारियां दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील पर पांच-पांच मशीनों को दूसरे लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए रखा गया है।