फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Commission issues show cause notice to Delhi BJP President Virendra Sachdeva

Delhi: EC ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को भेजा कारण बताओ नोटिस, आप ने की थी केजरीवाल की छवि खराब करने की शिकायत

Tue, 21 Nov 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 09:01 PM IST
सार

आयोग ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Election Commission issues show cause notice to Delhi BJP President Virendra Sachdeva
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय चुनाव आयोग ने दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से केजरीवाल की छवि खराब किए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद अब ये कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग से मिला था आप का प्रतिनिधि मंडल
आम आदमी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है। हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चड्ढा ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग
चड्ढा ने आगे कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। इस उल्लंघन के संदर्भ में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

हो रही सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश 
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से कैंपेन चला रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed