दिल्ली: इंतजार खत्म, आज होगी चुनावी घोषणा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निर्वाचन आयोग आज चुनावों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 11 बजे से चल रही चुनाव आयोग के सदस्यों की बैठक खत्म हो चुकी है। कहा जा रहा है कि आज शाम 4:30 बजे तक चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग दिल्ली के चुनावों की घोषणा को लेकर सीबीएसई की परीक्षा को भी ध्यान में रखेगा। दिल्ली में विधानसभा का पिछला चुनाव 2013 दिसम्बर में हुआ था वहीं 49 दिन की सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। नवंबर में राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
मान जा रहा है कि दिल्ली चुनावों को फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में खत्म कर विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। आने वाले सप्ताह में सीबीएसई समेत परीक्षाएं ध्यान में रखी जा सकती हैं।
कांग्रेस भी कर सकती है दूसरी लिस्ट जारी
इसके अलावा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी आज जारी हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस 24 नामों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट बांटे गए हैं।
मोदी की रैली के साथ ही भाजपा का चुनावी अभियान भी पूरी तरह से जो पकड़ लेगा। कहा जा रहा है कि इसके बाद करीब 20 जनवरी तक भाजपा के सभी उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी और चुनावी अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगा।
सूत्रों की खबरों के अनुसार अगर चुनाव की तारीख का ऐलाना आज होता है तो दिल्ली के चुनाव मध्य फरवरी में होने की ज्यादा से ज्यादा संभावना है।