{"_id":"58d285134f1c1b8a591a1ee7","slug":"election-commission-asked-to-remove-aam-word-from-mohalla-clinics-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला क्लिनिक और एक्सप्रेस बस सर्विस से आम शब्द हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला क्लिनिक और एक्सप्रेस बस सर्विस से आम शब्द हटाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने तीनों नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार के आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों और आम आदमी बाईपास एक्सप्रेस बस सेवा से आम शब्द हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने होर्डिग्स, बैनर्स, नेम प्लेट्स, बिल बोर्ड आदि से 48 घंटे के अंदर आम शब्द हटाने या उन्हें ढकने का फरमान दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगमों के चुनाव के तहत लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते यह निर्णय लिया है। पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार के आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों और आम आदमी एक्सप्रेस बस सर्विस के नाम से आम आदमी हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
उनका कहना था कि इन दोनों सेवाओं पर आम आदमी लिखे होने के कारण चुनाव में आम आदमी पार्टी को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। चुनाव आयोग ने दोनों के नाम से केवल आम शब्द हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने 48 घंटे के अंदर पूरी दिल्ली में लगाए गए पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिंग्स आदि हटाने के आदेश मुख्य सचिव दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम आयुक्तों को दिए हैं।
विज्ञापन