फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election campaign will stop in delhi-ncr tomorrow

आज झोंक देंगे सारी ताकत

Tue, 08 Apr 2014 08:18 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will stop in delhi-ncr tomorrow

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान प्रक्रिया से 48 घंटे पहले प्रचार रोक दिया जाता है। जिला रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार समय समाप्त होने के बाद अगर कोई प्रत्याशी प्रचार करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 15 मार्च से नामांकन शुरू होने के बाद सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया था। प्रत्याशियों के प्रचार पर पर्यवेक्षक टीम ने भी पूरी नजर रखी हुई थी। ताकि आचार संहिता का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'नरेंद्र मोदी को समुद्र में फेंक दो'
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार थमने के बाद नेताजी घर-घर जाकर प्रचार करने की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए अपने खास समर्थकों की ड्युटी भी लगाई जा रही है। ताकि वह डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर सकें।

एक राजनीतिक दल के सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टिकट देरी से फाइनल होने के कारण प्रचार के लिए पूरा समय नहीं मिल पाया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने बताया समय खत्म होने के बाद प्रचार रोकने के लिए 40 से अधिक टीमों ने नजर रखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed