दिल्ली-7 की जंग: वर्चुअल वर्ल्ड में कौन किसे धो रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं आम आदमी पार्टी के पश्चिम दिल्ली से प्रत्याशी जरनैल सिंह के पास न तो ईमेल अकाउंट है और न ही कोई सोशल मीडिया अकाउंट का जिक्र उनके नामांकन पत्र के साथ दिए शपथपत्र में है। कांग्रेस की उत्तर पश्चिम दिल्ली प्रत्याशी कृष्णा तीरथ का हाल भी कुछ ऐसा ही है।
जबकि आप के आशुतोष, आनंद कुमार, आशीष खेतान और बीजेपी की मिनाक्षी लेखी, रमेश बिधुड़ी ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर पर हैं। वहीं राजमोहन गांधी भी ईमेल, ट्वीटर पर मौजूद हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बाकायदे वेबसाइट-कपिल सिब्बल.इन, ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर, गुगलप्लस, यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना रखा है।
कांग्रेस के ही जेपी अग्रवाल ने वेबसाइट-जयप्रकाश.कॉम, ट्वीटर, फेसबुक, यू-ट्यूब, फ्लिकर, लिंकेडिन पर अकाउंट क्रिएट कर रखा है। जबकि संदीप दीक्षित ईमेल, ट्वीटर, फेसुक, यू-ट्यूब व वाट्सऐप और इतने ही टूल (यू-ट्यूब छोड़कर) पर अजय माकन भी हैं। बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन ने वेबसाइट-हर्षवर्धन.कॉम, ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब और महेशगिरी महेशगिरी.कॉम, महेशगिरीब्लॉगस्पॉट.कॉम, फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब पर मौजूद हैं।
नमो और रागा तेजी से उभरे हैं
लोकसभा चुनाव में इस बार वर्चुअल वर्ल्ड (काल्पनिक दुनिया) में भी नेताओं के बीच जंग छिड़ी हुई है। ‘डॉट.कॉम’ के जरिए मोबाइल और सोशल मीडिया के साथ-साथ अपनी खुद की वेबसाइट्स से देश और दुनिया से जुड़ने को नेताओं और राजनीतिक दलों में होड़ लगी हुई है।
महानगरीय आबादी वाले संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी वर्चुअल वर्ल्ड को प्रचार का सबसे अहम जरिया बना चुके हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट पर एक क्लिक करते ही नेता जी से जुड़ी सभी जानकारी, उनके वादे तथा उनकी पार्टी की नीति-रीति का ब्योरा दिख जा रहा है।
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी.इन के अलावा ट्वीटर, यू-ट्यूब, फेसबुक पर मिल रहे हैं तो राहुल गांधी अपनी साइट राहुलगांधी.8के.कॉम समेत तीन साइट्स पर हैं।
AK ने मचाई से सबसे अधिक धूम
‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल आमआदमीपार्टी.ओआरजी के अलावा ट्वीटर और फेसबुक पर दर्शन दे रहे हैं। राजनीतिक मंत्र भी नेताजी इन दिनों यहीं से दे रहे हैं।
वर्चुअल वर्ल्ड में आधा दर्जन ऐसी वेबसाइट्स हैं, जहां नेताजी की पूरी कुंडली एक क्लिक में सामने आ जाती है। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट्स पर अपलोड शपथपत्र से भी अपने क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में पता किया जा सकता है।
राजनीतिक यात्रा व सामान्य जानकारी के लिए विकीपीडिया.ओआरजी पर जा सकते हैं। अब कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट पर एक क्लिक करते ही नेता जी से जुड़ी सभी जानकारी, उनके वादे तथा उनकी पार्टी की नीति-रीति का ब्योरा देखा जा सकता है।