फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election campaign dependent on big leaders

बड़े नेताओं के भरोसे चुनावी नैया

Sat, 22 Mar 2014 01:30 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Mar 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Election campaign dependent on big leaders

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चुनावी मैराथन में अव्वल आने के लिए प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी दलों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों और बड़े नेताओं के भरोसे अपनी चुनावी नैया पार लगाने का सपना देख रहे हैं।

नामांकन की प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जोरशोर से जुट गए हैं। ऐसे में हर प्रत्याशी बड़े नेताओं की बदौलत अपने पक्ष में माहौल बनाने की जुगत भिड़ाने में लगा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस वर्सेज बीजेपी: जमीन से आसमान तक हो रही बहस


दिल्ली में चौंकाने वाले परिणाम देने वाली आम आदमी पार्टी की ओर से जिले में कम से कम चार चुनावी सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इन सभाओं में पार्टी के सबसे अहम चेहरे अरविंद केजरीवाल को बुलाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से भी बात की जा रही है। बाकायदा, इसके लिए एक पत्र पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा गया है।

वहीं बसपा ने हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। बताया गया है कि बसपा की रैली दनकौर में होगी। इसमें मायावती के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र को बुलाने के प्रयास चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'देशभर में मोदी की लहर से उखड़ जाएगी कांग्रेस'


इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। दोनों ही दलों में स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त है। इसमें शामिल जाने-पहचाने चेहरों को गौतमबुद्ध नगर के चुनाव अभियान में लाने की तैयारी की जा रही है।


दोनों ही पार्टी इसके लिए मुख्यालय से संपर्क में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी जिले में चुनावी पकड़ मजबूत बनाने के लिए अपने आला नेताओं से प्रचार की कमान संभालने की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed