फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election 2024: BJP starts campaign to woo Purvanchali voters

Election 2024: पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने शुरू किया अभियान, यह इतिहास दोहराना चाहती है पार्टी

Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें सबसे बड़ी जीत उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हंसराज हंस और उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े मनोज तिवारी की रही थी...
loader
Election 2024: BJP starts campaign to woo Purvanchali voters
पूर्वांचली मतदाताओं को जोड़ने के कार्यक्रम में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी और अन्य। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने दिल्ली में 'मोदी संग बढ़ चला पूर्वांचल' अभियान शुरू किया है, जो लोकसभा चुनाव तक चलेगा। इसके अंतर्गत पूर्वांचल के उन लाभार्थी परिवारों से संपर्क किया जा रहा है, जिन्होंने केंद्र सरकार की किसी कल्याणकारी योजना का लाभ उठाया हो। ऐसे परिवारों से मिलकर भाजपा उन्हें सम्मानित कर रही है और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। दिल्ली भाजपा के 14 संगठनात्मक जिलों में विशेष कार्यक्रम कर पूर्वाचली परिवारों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।   

क्या है कारण?

एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में लगभग एक तिहाई मतदाता यूपी और बिहार से आने वाले लोगों की है। मतदाताओं का यह विशाल वर्ग अकेले दम पर सीटों के परिणाम बदलने की क्षमता रखता है। यह मतदाता वर्ग पहले कांग्रेस के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में यह भाजपा के साथ आ गया है। इस समय भी इस वर्ग का सबसे ज्यादा झुकाव भाजपा के साथ रहता है तो कुछ मात्रा में यह कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गया है।

पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें सबसे बड़ी जीत उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हंसराज हंस और उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े मनोज तिवारी की रही थी। यह वही क्षेत्र है जहां पर पूर्वांचली मतदाता सबसे ज्यादा संख्या में रहता है। भाजपा इस वर्ग को साधकर इस चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करना चाहती है।

मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए तैयार- भाजपा

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने अमर उजाला से कहा कि यह सौभाग्य पूर्वांचल को ही मिला है कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीतकर दो बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी उनकी एतिहासिक जीत तय है और वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का हर एक मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed