{"_id":"0cabc2dd4038a00420f4e539993cb7fa","slug":"elderly-woman-put-gold-bracelet-trick-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के कंगन उतारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के कंगन उतारे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है। सत्संग से लौट रही पीड़ित महिला को कुछ शातिर महिलाओं ने गाड़ी से लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने बातों में लगाकर बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन उतार लिए। गाड़ी से उतरने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-46 में रहने वाली बुजुर्ग महिला सरस्वती भारद्वाज सोमवार को सत्संग करके वापिस अपनी साथी महिला के साथ लौट रही थी। महिला के मुताबिक दोनों महिलाओं के पैदल आते देख एक गाड़ी उनके पास रुकी जिसमें चालक के अलावा तीन महिलाएं बैठी हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं को लिफ्ट लेने को कहा तो बुजुर्ग महिला गाड़ी में बैठ गई। महिला का आरोप है कि तीनों महिलाओं ने उसे बातों में लगाकर उसके सोने के कंगन उतार लिए। जब वह सोसायटी के सामने गाड़ी से उतरी तो उसे अपने कंगन न होने का अहसास हुआ।
तब तक महिलाएं गाड़ी लेकर लेकर फरार हो गई। जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंची। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान की जा रही है।