फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly woman dragged 20 meters to snatch purse in Faridabad

फरीदाबाद में बदमाशों का दुस्साहस: पर्स छीनने के लिए बुजुर्ग महिला को 20 मीटर तक घसीटा, आपबीती सुन कांपे लोग

Wed, 21 Feb 2024 10:04 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Feb 2024 10:04 AM IST
सार

महिला ने बचाव में पर्स कसकर पकड़ लिया। आरोपियों ने पर्स पकड़कर बाइक की स्पीड बढ़ा दी और करीब बीस मीटर तक महिला को घसीटते रहे।

विज्ञापन
Elderly woman dragged 20 meters to snatch purse in Faridabad
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर में अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास भी वारदात करने से गुरेज नहीं कर रहे। सोमवार शाम सेक्टर 21-सी में बाइक सवार झपटमारों ने एक बुजुर्ग महिला का बैग छीनने का प्रयास किया। महिला ने बैग मजबूती से पकड़ा हुआ था। करीब बीस मीटर तक सड़क पर घिसटने के बाद महिला की हिम्मत जवाब दे गई और आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। घटना में महिला के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-21 सी निवासी सुनीता (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल घर का सामान खरीदने सेक्टर के बाजार में जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स झपटने का प्रयास किया। महिला ने बचाव में पर्स कसकर पकड़ लिया। आरोपियों ने पर्स पकड़कर बाइक की स्पीड बढ़ा दी और करीब बीस मीटर तक महिला को घसीटते रहे। महिला के हाथ से पर्स छूटते ही आरोपी भाग निकले। महिला के मुताबिक पर्स में तीन मोबाइल, अलग-अलग अस्पताल के तीन ओपीडी कार्ड, कुछ दवाइयां और करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बाइक सवारों से भिड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी जद्दोजहद में उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया। सड़क पर घिसटने के कारण शरीर पर काफी चोट भी आई हैं। आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। आसपास के लोगों व महिला के जानकारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वीआईपी माना जाता है इलाका, इसके बावजूद सुरक्षित नहीं
सेक्टर 21 सी को शहर के वीआईपी इलाकों में से एक माना जाता है। यहां शहर के तमाम उद्योगपति व वीआईपी रहते हैं। पुलिस आयुक्त का निवास व कार्यालय भी घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर है। इस कारण यहां काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रहती है। आरोपियों द्वारा की गई घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। आरोपी पुलिस आयुक्त आवास और कार्यालय करीब तीन सौ मीटर दूरी पर भी वारदात करने में भय महसूस नहीं करते।

जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया वहां काफी अंधेरा है। निगम की तरफ से स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर तुरंत पहुंच गई थी। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी लगा दी गई है। -मनोज कुमार, थाना सूरजकुंड प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed