फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly patient's death by angry relatives organically.

अधेड़ मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया बवाल

Sun, 20 Sep 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Sep 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly patient's death by angry relatives organically.

बेड खाली न होने की बात कहते हुए निजी अस्पताल ने अधेड़ मरीज को लेने से मना कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सेक्टर-24 ईएसआई अस्पताल में शनिवार को हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने वार्ड का गेट उखाड़कर शीशा तोड़ दिया। मौके पर पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। सेक्टर-63 निवासी सत्यवीर सिंह (57) को कुछ दिनों पहले ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल स्थित हड्डी वार्ड में शनिवार सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत बिगड़ते देख शुक्रवार रात डॉक्टर ने उसे टाइअप अस्पताल में रेफर कर दिया था, लेकिन अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेक्चर से मौत नहीं है सभव

Elderly patient's death by angry relatives organically.

ऐसे में गंभीर हालत में मरीज की मौत हो गई। इस संबंध में चिकित्सा निदेशक डॉ. नीलिमा ने बताया कि मरीज की कूल्हे की हड्डी में फ्रेक्चर था। निजी अस्पताल में ठीक न होने से परिजन उसे ईएसआई लेकर आए थे।

हड्डी रोग विशेषज्ञ से मरीज के मामले में बात हुई है। उनका कहना है कि मरीज की हालत अचानक बिगड़ी, जिसका कारण पता नहीं लग पाया है। कूल्हे में फ्रेक्चर से रोगी की मौत संभव नहीं है।

मरीज को निजी अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल ने जगह न होने की बात कहते हुए उसे भर्ती करने से मना कर दिया था। मामले की जांच कराई जाएगी।

10 सितंबर को मरीजों और परिजनों ने डॉक्टरों की हड़ताल से नाराज होकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। दादरी निवासी डेंगू रोगी भोली देवी की मौत से गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed