फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man commits suicide by setting himself on fire in Delhi s Sangam Vihar

दिल्ली: संगम विहार में बुजुर्ग ने खुद को आग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- अपनी मौत लिए स्वयं जिम्मेदार

Sun, 08 May 2022 02:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 02:28 PM IST
सार

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक बुजुर्ग ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन
Elderly man commits suicide by setting himself on fire in Delhi s Sangam Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के संगम विहार में शुक्रवार शाम को एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। 95 फीसदी जली हालत में बुजुर्ग सुमेर सिंह (65) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड मिला है। बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। तिगड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार शाम तक ये पता नहीं चला था कि बुजुर्ग ने खुदकुशी क्यों की? पुलिस को मौके से प्लास्टिक की बोतल में बचा हुआ पेट्रोल बरामद किया है।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ए-ब्लॉक, संगम विहार में एक व्यक्ति के आग से जलने की सूचना तिगड़ी थाना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को झुलसी  हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। बुजुर्ग 95 फीसदी झुलस गए थे। रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। इनके कोई बच्चा नहीं है। पुलिस से मिली पेट्रोल की बोतल और सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि अपनी मौत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। शुरूआती जांच में ये पता नहीं लगा था कि सुमेर सिंह ने खुदकुशी क्यों की है। हाल ही में सुमेर सिंह के भाई के बेटे की शादी हुई थी। वह शादी में शामिल होकर खुशी-खुशी दिल्ली आए थे। पूछताछ में उनकी पत्नी भी कुछ बता नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed