फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly husband and wife died after roof of house collapsed in Delhi

Delhi: रात तीन बजे अचानक गिरी छत, मलबे में दबकर बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत; बेटा घायल

Wed, 07 Aug 2024 04:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी में एक मकान की छत गिर गई। छत में मलबे के नीचे के घर के तीन सदस्य दब गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दपंती सुक्रांत और गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल बेटे का इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
Elderly husband and wife died after roof of house collapsed in Delhi
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रोहिणी जिला के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 3.00 बजे एक मकान की छत गिर गई। सुलेमान नगर किराड़ी में हादसा हुआ। यहां मकान नंबर-जे-188 में बुजुर्ग सुक्रांत (85) अपनी पत्नी गायत्री देवी (75) और बेटे विनोद कुमार (40) के साथ रहते थे। मलबे में तीनों दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मलबे से निकालकर तीनों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग दंपती सुक्रांत और गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया। विनोद का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रेम नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed