{"_id":"5eaf646990036b0f162c9b8a","slug":"elderly-death-due-to-lack-of-ventilator-in-rml","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमएल में वेंटिलेटर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमएल में वेंटिलेटर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत
Mon, 04 May 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में वेंटिलेटर नहीं मिलने से मौत हो गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंद्रपाल सिंह (59) उद्योग भवन में लिफ्टमैन थे। वह 28 अप्रैल को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जाकिर हुसैन एसपीएम लाइट सिग्नल पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उस समय लाइट सिग्नल काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
इंद्रपाल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेटिंलेटर की जरूरत थी, मगर अस्पताल में कोरोना मरीजों के चलते वेंटिलेटर नहीं होने की बात कही गई और बुजुर्ग को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरएलएम अस्पताल में इंद्रपाल को वेंटिलेटर मिल जाता तो उनकी जान बच जाती। तुगलक रोड थाना पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और चालक की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर लाइट सिग्नल बिलंकर्स (सिग्नल काम नहीं करना) पर डाल रखे हैं। इसलिए आए दिन हादसे हो रहे हैं।