फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eighth Station of Metro Raj Nagar extension

ये है दिल्ली मेट्रो का 8वां स्टेशन

Wed, 06 Aug 2014 05:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 06 Aug 2014 05:06 AM IST
विज्ञापन
Eighth Station of Metro Raj Nagar extension

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो का राजनगर एक्सटेंशन स्टेशन, नया बस अड्डा स्टेशन की टेंशन दूर करेगा।

विज्ञापन


जीडीए अधिकारियों ने नया बस अड्डा स्टेशन से भविष्य में मेट्रो सेवा लेने वाले यात्रियों के संख्या के मद्देनजर नया स्टेशन बनाने का प्लान तैयार किया था।

नया स्टेशन बनने के बाद राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ तिराहे के आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों का लोड दो स्टेशनों के बीच बंटेगा। इससे नया बस अड्डा पर होने वाली पार्किंग, जाम से निजात मिलेगी।

नया बस अड्डा पर मसूरी, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, मुरादनगर आदि जगहों से बसें आवागमन करती हैं। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी भी काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं।
विज्ञापन


इनके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन की बड़ी आबादी भी यहीं से मेट्रो लेती। इससे नया बस अड्डा स्टेशन पर पार्किंग, जाम, भीड़भाड़ की समस्या हो जाती। एक अनुमान के मुताबिक नया 2017 तक नया बस अड्डा स्टेशन से करीब 50 हजार से अधिक यात्री मेट्रो की सेवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निजात के लिए जीडीए ने नया स्टेशन प्रस्तावित किया है। जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि नया स्टेशन बनने से पैसेंजर लोड डायवर्ट होगा। लोगों को मेट्रो पकड़ने में आसानी होगी।

राजनगर एक्सटेंशन होगा स्टेशन का नाम
डीपीआर में स्टेशन का नाम राजनगर एक्सटेंशन दर्ज किया है। हालांकि इसके आसपास हिंडन विहार क्षेत्र होने के कारण इसका नाम हिंडन विहार स्टेशन होने की अधिक संभावना थी।


अब दो किमी में दो स्टेशन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा रूट पर प्रस्तावित सात मेट्रो स्टेशनों के स्टापेज की सबसे ज्यादा दूरी अर्थला से नया बस अड्डा स्टेशन के बीच थी।

करीब 1.89 किलोमीटर की इस दूरी को जीडीए ने एक-एक किलोमीटर में बांट दिया है। अब अर्थला से राजनगर एक्सटेंशन स्टेशन की दूरी एक किलोमीटर और यहां से बस अड्डा स्टेशन के बीच .89 किलोमीटर होगी।

स्टेशनों के बीच की दूरी
दिलशाद गार्डन से शहीद नगर 1.29 किमी.
शहीद नगर से राजबाग 1.25
राजबाग से राजेंद्र नगर 1.17
राजेंद्र नगर से श्याम पार्क 1.18
श्याम पार्क से मोहन नगर 1.25
मोहन नगर से अर्थला .90
अर्थला से राजनगर एक्सटेंशन 1.0
राजनगर एक्सटेंशन से नया बस अड्डा .89

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed