फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eighth Round Of Talks Over without result between farmers and government

किसान यूनियन-केंद्र के बीच वार्ता बेनतीजा, 15 को अगली बैठक, जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 08 Jan 2021 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Eighth Round Of Talks Over without result between farmers and government
किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के साथ किसानों की वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। कृषि कानूनों को निरस्त करने पर किसान अड़े रहे। सरकार ने कानूनों को रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया जबकि एमएसपी की गारंटी संबंधी मांग पर भी कोई निर्णय लिया जा सका। दोनों पक्षों के अड़ियल रुख के बावजूद 15 जनवरी को वार्ता के लिए अगली तारीख मुकर्रर की गई है। 

विज्ञापन


हालांकि किसानों ने दावा किया है कि 10 जनवरी को किसानों की संगठनों की बैठक के बाद ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक पूर्व निर्धारित तारीखों पर आंदोलन जारी रखने की पहले ही घोषणा कर दी है। इस मामले पर ही दोनों पक्षों के बीच पेंच फंसा है, जिससे अब तक की वार्ताएं सफल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और किसानों के बीच घंटों चली वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकलने से किसानों में मायूसी बढ़ी और रोष भी बढ़ रहा है। एक दिन पहले किसानों ने ट्रैक्टर मार्च के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन इसका भी वार्ता में कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सिर्फ तारीख देने के लिए मीटिंग बुलाई जा रही है। सरकार कुछ भी मानने को तैयार नहीं है, जिद पर अड़ गई है।

सरकार को किसानों की तरफ से चेतावनी दी गई है कि और किसान पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए कूच करेंगे। चाहे सरकार की तरफ कोई भी कार्रवाई क्यों न की जाए, विरोध जारी रहेगा। इसमें देश भर के किसानों को बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की जा रही है। 26 जनवरी, इस मामले का फाइनल होगा।


किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा कि पहले की तरह ही वार्ता में बातें रखी गईं। किसानों की मांगों पर गौर नहीं किया गया, सरकार अपनी बात पर अड़ी रही जबकि किसान पहले की तरह अपनी मांगों पर डटे हैं। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed