{"_id":"5ef85ae58ebc3e42d05dead3","slug":"eighth-death-in-crpf-recorded-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के एक और जवान की मौत, अब तक आठ ने गंवाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के एक और जवान की मौत, अब तक आठ ने गंवाई जान
Sun, 28 Jun 2020 02:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ का एक और जवान शनिवार को कोरोना से जंग हार गया। इसके साथ ही इस वैश्विक महामारी से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में मरने वालों की संख्या आठ हो गई। जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पांच जवानों को मिलाकर यह 28वीं मौत है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला 43 वर्षीय कर्मी कांस्टेबल रैंक पर था और लोधी रोड स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय के प्रशासनिक विभाग में बतौर चालक तैनात था। उसे किडनी और हाईपरटेंशन की भी शिकायत थी।
विज्ञापन
उसमें शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी और शनिवार को उसने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। 3.25 लाख जवानों वाली सीआरपीएफ में एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित हैं, जबकि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 3300 से अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
इनमें बीएसएफ में 868, सीआईएसएफ में 733, आईटीबीपी में 306, एनडीआरएफ में 184, एसएसबी में 139 और एनएसजी में 70 पॉजिटिव मामले हैं। इनमें से 2000 ठीक हो चुके हैं और फिलहाल 1280 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।