फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight-year-old student Aseem beaten to death in Darul Uloom Faridiya madrasa Malviya Nagar

दिल्ली: मालवीय नगर स्थित मदरसे के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, परिवार को 5 लाख मदद की घोषणा 

Sat, 27 Oct 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old student Aseem beaten to death in Darul Uloom Faridiya madrasa Malviya Nagar
जब स्थानीय लड़कों ने आजिम पर हमला किया तो वह अपने दोस्तों के साथ मदरसा के पास खेल रहा था - फोटो : सोशल मीडिया

मालवीय नगर स्थित मदरसे में हुए झगड़े में हुई आजिम की मौत के बाद शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्लाह और मालवीय नगर विधायक सोमनाथ भारती ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। घटना की निंदा करते हुए दोनों ही विधायकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने और दिल्ली सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में दोषी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने उनसे ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था वह पूरी भूमि बोर्ड की है। वहां की निगरानी की जिम्मेदारी बोर्ड के पास ही है। आसपास पड़ी खाली जमीन को जल्द ही बाउंड्री के दायरे में लाया जाएगा। इसे लेकर बोर्ड मदद भी करेगा।  
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को सुबह एक मैदान में खेलने को लेकर कुछ बच्चों की लड़ाई हुई। इसी झगड़े में मुहम्मद आजिम नाम के एक बच्चे की हत्या कर दी गई। आजिम का परिवार हरियाणा के नूंह जिले के रीछड़ गांव का रहने वाला है। 2017 में उन्होंने आजिम का दाखिला इस मदरसे में कराया था। हत्यारोपी चारों लड़के 12 साल के आस-पास हैं। इन्हें जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई

मालवीय नगर में मोहम्मद आजिम (8) की पीट-पीटकर हत्या मामले को शुक्रवार को कुछ लोगों ने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी के कई विधायक व नेता पीड़ित परिवार से मिलने मदरसे पहुंचे और पीड़ित परिवार को सहानुभूति दी। वहीं मालवीय नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस जगह पर दारुल उलूम फरीदिया नामक मदरसा है, वहां पास में एक गली है। पास में वाल्मीकि कैंप पर ग्राउंड है। मदरसे के लोग चाहते हैं कि गली बंद हो जाए, ताकि बाहरी लोगों का आना-जाना बंद हो जाए। अगर ये गली बंद हो जाएगी, तो कैंप के लोग कैसे अंदर-बाहर जाएंगे। दिन भर इसी गली को लेकर राजनीति गर्म रही। ग्राउंड में मदरसे के बच्चे व कैंप के बच्चे खेलते हैं।

गुरुवार सुबह ग्राउंड में मदरसे व कैंप के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान ही बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से पांच से छह बच्चे थे। कैंप के बच्चे ने मो. आजिम की पिटाई कर दी जिसके बाद वह नीचे गिर गया। उसे पास में स्थित मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो की उम्र 11 व दो की उम्र 12 वर्ष है। रिपोर्ट तैयार कर उन्हें जुवेनाइल बोर्ड में शुक्रवार को पेश किया गया। बोर्ड ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया। 

आजिम की हत्या बड़ी साजिश-परिजन

नूंह जिले के रीछड़ गांव निवासी आजिम की दिल्ली में पीट-पीट कर हत्या किए जाने से इलाके में भारी रोष है। अजीम का शव दिल्ली से रात करीब 9 बजे घर पहुंचा। इसके बाद गांव के ही कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।

जिला पार्षद मुमताज खान का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मदरसे के अंदर हंगामा करने आने वाले बाहरी लड़कों के साथ मदरसा के संचालक और आमिल से मारपीट करते थे, ताकि यहां के असामाजिक तत्वों द्वारा मदरसे को टारगेट किया जा सके। उनका कहना है कि उनके गांव और आसपास के गावों से बेगमपुर स्थित दारूल उलूम फरीदिया मरदरसे में सैकडों बच्चे पढ़ते हैं। आजिम के दो बडे़ भाई भी इसी मदरसे में इस्लामी शिक्षा ग्रहण कर कुरान शरीफ हिफ्ज कर रहे हैं।

ग्रामीण आमीन, मुबीन, इरशाद ठेकेदार, मजीद और जमील का कहना है कि सांप्रदायिक झगडे़ कराने की नीयत से मदरसों में घुसकर बच्चों को मारा जा रहा है। आजिम की हत्या किसी बड़ी साजिश के चलते की गई है।  इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए। आजिम की मां सहजी का कहना है कि उसके बेटे को साजिश के तहत मारा गया है। उसने रोते हुए कहा कि चाहे  कुछ भी हो जाए वह अपने सभी बेटों को इस्लामी तालीम दिलाने के लिए मदरसे  में पढ़ने से नहीं रोकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed