{"_id":"679cb3bbbebc3713b506ec47","slug":"eight-year-old-child-dies-due-to-bike-collision-in-bulandshahr-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: मस्जिद से पढ़कर लौट रहा था आठ साल का शहरान, बाइक की टक्कर से गई जान; मां ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: मस्जिद से पढ़कर लौट रहा था आठ साल का शहरान, बाइक की टक्कर से गई जान; मां ने बयां किया दर्द
Fri, 31 Jan 2025 04:58 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 31 Jan 2025 04:58 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में मस्जिद में मौलवी से पढ़कर लौट रहे आठ साल के बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में मस्जिद में मौलवी से पढ़कर घर लौट रहे आठ वर्षीय शहरान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में शहरान को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाईपुरा गांव निवासी गुलिस्तां ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को उनका आठ वर्षीय पुत्र शहरान गांव में ही स्थित मस्जिद में मौलवी से पढ़ने के लिए गया था। शाम के समय वह पैदल ही घर वापस आ रहा था। जब वह मस्जिद से कुछ दूरी पर पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पीड़िता मौके पर पहुंची और बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही चालक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन