फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight people from the same family died in the factory

मौत की फैक्टरी में एक साथ ही बुझ गए खानदान के आठ चिराग

Tue, 10 Dec 2019 02:35 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Eight people from the same family died in the factory
Delhi Fire - फोटो : PTI
मौत की फैक्टरी में समस्तीपुर के गांव हरिपुर के एक ही खानदान के 8 कामगारों की मौत हो गई। यहां पहुंचे लाल मोहम्मद ने बताया कि उनके भतीजे 20 वर्षीय नौशाद सहित एक ही कुनबे के 8 मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें अताउल, महबूब, अनवर, सुजीद आदि हैं। गंभीर रूप से जख्मी मो. असलम और सुहैब का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इधर, एक कारीगर फरीद का शव लेकर सोमवार शाम लेडी हार्डिंग अस्पताल से एंबुलेंस रवाना हुई। यहां उसके अब्बू मो. अलीम, भाई और मां भी थे, जिनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब थम नहीं रहा था। बेटे का शव देख बार-बार बेहोश हो रही फरीद की अम्मी को लेकर छोटा भाई नजीर ट्रेन से गांव के लिए रवाना हुआ। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से निकलते हर शव के साथ हर तरफ से बिलखने और चीखने की आवाजें पीड़ित परिवारों के जख्म ताजा कर रही थीं।
विज्ञापन


बिहार में सहरसा के गांव नरियार में रहने वाले मो. अलीम ने बताया कि फरीद की तीन छोटी बहनें और एक छोटा भाई नजीर हैं। हर बार वह उनके लिए खिलौने, लंच बॉक्स सहित कई जरूरी चीजें लेकर घर पहुंचता था। मो. अलीम ने बताया कि फरीद यहां 5-6 साल से काम कर रहा था। 4-6 महीने बाद वह गांव पहुंचता तो जश्न का माहौल होता था। घर में उसकी शादी के लिए तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed