{"_id":"697f14c8adae2ca50709f67c","slug":"eight-new-foot-overbridges-have-been-approved-in-delhi-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बनेंगे 8 नए फुट ओवर ब्रिज, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी; आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बनेंगे 8 नए फुट ओवर ब्रिज, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी; आवागमन होगा सुगम
Sun, 01 Feb 2026 02:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : X/@gupta_rekha
दिल्ली सरकार ने शहर के व्यस्त और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आठ नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक को सुचारु बनाना और लोगों को सुरक्षित पैदल आवागमन की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
सरकार की यह पहल दिल्ली की व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के ट्रैफिक अध्ययन और जमीनी निरीक्षण के आधार पर उन स्थानों का चयन किया गया है, जहां ज्यादा पैदल आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
इसमें मधुबन चौक (विकास मार्ग-पटपड़गंज रोड), वेलकम कट (जीटी रोड), शाहबाद डेयरी (बादली-बवाना रोड), बेर सराय मार्केट (वेदांत देशिका मार्ग), कटवारिया सराय में लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ के पास, ओखला सब्जी मंडी (कैप्टन गौर मार्ग), जनकपुरी में जीवन पार्क बस स्टैंड के पास ब्लॉक एक-दो और माता चानन देवी अस्पताल के समीप लाल सिंह चौक पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन