{"_id":"6a720ebc0b633d123f0a9abe","slug":"eight-miscreants-arrested-for-supplying-illegal-weapons-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149104-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, वर्चुअल नंबर और फर्जी ऑनलाइन पहचान से करते थे सप्लाई
आरोपियों के कब्जे से 18 अवैध हथियार बरामद किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत आठ अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 अवैध हथियार, अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा थे जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और देशी हथियार हासिल कर दिल्ली-एनसीआर तथा आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों को उपलब्ध कराता था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि गिरोह के सदस्य आपूर्तिकर्ताओं, हथियार तस्करों और खरीदारों से संपर्क के लिए एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया एप्लिकेशन, वर्चुअल नंबर और फर्जी ऑनलाइन पहचान का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश चंद्र (24), प्रतिपाल सिंह (24), शिशपाल सिंह उर्फ यश चौधरी (26), कुलदीप सागर (20), अगेश कुमार (25), नूर मोहम्मद उर्फ तस्लीम (36), मोहम्मद शान (19) और विक्रम सिंह (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने 12 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच देशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 10 अतिरिक्त मैगजीन, पांच प्रतिबंधित 9 एमएम कारतूस, एक अन्य कारतूस और एक लोहे की दरांती बरामद की।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच की शुरुआत पांच जुलाई को हुई थी, जब हरीश चंद्र को मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई आठ अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और आठ मैगजीन के साथ पकड़ा गया था। हरीश ने खुलासा किया कि वह और उसका भाई गिरोह के कथित सरगना शिशपाल सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारों की ढुलाई करते थे। उसके बाद प्रतिपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और बाद में हरियाणा के बल्लभगढ़ से शिशपाल सिंह को पकड़ा गया। शिशपाल पिछले करीब तीन वर्षों से अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल था। उसके बाद की गई छापेमारी में कुलदीप सागर और अगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरोह मध्य प्रदेश से अत्याधुनिक पिस्तौल और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से देशी हथियार हासिल करता था। उसके बाद इन्हें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था और फिर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।