फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight including kick volleyball national player caught in robbery

Delhi News: लूटपाट में किक वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी समेत आठ पकड़े, पार्टी के लिए कई वारदात को दिया अंजाम

Sun, 19 Mar 2023 05:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Mar 2023 05:04 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक दोस्त का जन्मदिन था। इन लोगों के पास पार्टी के पैसे नहीं थे। इसलिए इन लाेगों ने लूटपाट करने की योजना बनाई। लूटे गए सामान की रकम से पार्टी करने का प्लान था।

विज्ञापन
Eight including kick volleyball national player caught in robbery
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त की बथर्ड पार्टी मनाने के लिए नौ लड़कों के ग्रुप ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक साथ कई लोगों से लूटपाट की। पुलिस ने इन वारदातों की गुत्थी सुलझाते हुए किक वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत आठ को दबोचा है। इनमें तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किक वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष, इसके दोस्त सौरभ, मनीष पाल, शिव प्रकाश और रोशन के रूप में हुई है। सभी लड़के वजीरपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तीन बाइकों के अलावा तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी आर्यन की तलाश है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 11 मार्च की रात को तिमारपुर इलाके में कई लोगों के मोबाइल लूटे जाने की सूचना मिली थी। एक शिकायतकर्ता जिथिन चंद्रन ने बताया कि वह डीयू में ग्र्रेजुएशन का छात्र है। देर रात करीब 2.45 बजे वह अपनी दो महिला दोस्तों के साथ लखनऊ रोड पर यूलू ई-साइकिल पर घूम रहा था। इस बीच तीन बाइकों पर सवार होकर नौ लड़के वहां आए। इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर मोबाइल लूट लिया। इस बीच प्रदीप और राम अवतार भी शोर मचाते हुए वहांं आए। इन लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने उनके भी मोबाइल लूट लिए हैं। भीड़ इकट्ठी होती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

इन लोगों ने कई लोगों से मोबाइल लूटने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर पुलिस को एक बाइक का आधा अधूरा नंबर मिला। उसके आधार पर पुलिस ने करीब 850 बाइक के नंबरों की पड़ताल की। इसके बाद 50 नंबरों को शार्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने 17 मार्च को  सौरभ को दबोचा। इसके बाद एक-एक कर बाकी सात आरोपियों को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया गया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सौरभ का जन्मदिन था। इन लोगों के पास पार्टी के पैसे नहीं थे। इसलिए इन लाेगों ने लूटपाट करने की योजना बनाई। लूटे गए सामान की रकम से पार्टी करने का प्लान था।

पुलिस रेड से पहले दे देते थे सूचना, 30 सटोरिये गिरफ्तार
संगम विहार स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलवाया जा रहा था। पुलिस की रेड से बचने के लिए आरोपी वायरलेस का इस्तेमाल कर रहे थे। बृहस्पतिवार आधी रात को पुलिस ने अड्डे पर छापामारी कर तीस आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से 21700 रुपये, 780 ताश के पत्ते, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद हुआ। मकान में एंट्री फीस लेकर प्रवेश दिया जा रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही अशोक को खबर मिली कि गली नंबर-20, संगम विहार के एक मकान में सट्टा खिलवाया जा रहा है।

विज्ञापन

फौरन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एल-फस्ट मकान नंबर पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया। यह लोग ताश के पत्तों से सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। टीम ने एक-एक कर सभी को दबोचा। आरोपी रजनीश ने बताया कि अड्डे पर जानकार लोगों को ही एंट्री दी जाती थी। उसके एक लिए एंट्री फीस चुकाना होती थी। एक लड़का गेट के बाहर वायरलेस सेट लेकर खड़ा होता था। दूसरा लड़का अंदर मौजूद रहता था। पुलिस की रेड से पहले नीचे वाला लड़का खबर दे देता था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed