फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight cockroaches found in dosa in Connaught Place restaurant

Video: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में डोसे में मिले आठ कॉकरोच, वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा

Fri, 15 Mar 2024 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2024 10:29 PM IST
सार

घटना का खुलासा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने से हुआ।

विज्ञापन
Eight cockroaches found in dosa in Connaught Place restaurant
डोसा में मिले आठ कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी के सबसे ज्यादा महंगे क्षेत्र कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में डोसे में आठ कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने से हुआ। एक शख्स ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया तो चंद घंटों में पांच लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया। वीडियो में घटना 7 मार्च की बताई गई है।

विज्ञापन

वीडियो के मुताबिक, महिला और दोस्त भोजन के लिए रेस्तरां में गए थे। उन्होंने वहां सादा डोसा ऑर्डर किया, लेकिन परोसे गए डोसे में कई काले धब्बे दिखे। उन्होंने करीब से देखा तो आठ कॉकरोच थे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान रेस्तरां के एक कर्मचारी ने डोसे की प्लेट हटा दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच करेंगे। वहीं, एनडीएमसी के प्रवक्ता ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed