{"_id":"626eaf971844cf1ce9350774","slug":"eid-ul-fitr-will-be-celebrated-across-the-country-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुए चांद के दीदार: देशभर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, बाजारों में जमकर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुए चांद के दीदार: देशभर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, बाजारों में जमकर रही भीड़
Sun, 01 May 2022 09:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 May 2022 09:34 PM IST
सार
कोरोना की वजह से पिछले दो साल रमजान के महीना लगभग फीका ही रहा। पाबंदियों की वजह से बाजार बंद रहे। लेकिन इस साल बाजारों में पिछले सालों की तरह रौनक रही। पूरे ही माह लोगों ने पुरानी दिल्ली में अलग-अलग तरह के जायकों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
ईद के लिए सेेवईं खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में रविवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया। देर शाम दिल्ली की जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने ऐलान किया कि देशभर में ईद-उल-फितर मंगलवार को मनाई जाएगी। माना जा रहा था कि रविवार को शायद चांद के दीदार हो जाएंगे और सोमवार को ईद मनाई जाएगी। रविवार को वीकएंड होने की वजह से पुरानी दिल्ली के बाजार खरीदारों की भीड़ से पटे रहे। लोगों ने जमकर सेवई, टोपी, इत्र, ड्राइफ्रूट, कुर्ता पजामा व अन्य सामान खरीदा। राजधानी के बाकी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से पिछले दो साल रमजान के महीना लगभग फीका ही रहा। पाबंदियों की वजह से बाजार बंद रहे। लेकिन इस साल बाजारों में पिछले सालों की तरह रौनक रही। पूरे ही माह लोगों ने पुरानी दिल्ली में अलग-अलग तरह के जायकों का लुत्फ उठाया। रमजान के महीने में कुछ ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जो सिर्फ पूरे साल इसी माह में देखने को मिलते हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूर-दूर से लोग इन खानों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
कुछ इसी तरह का हाल राजधानी के बाकी इलाकों का भी रहता है। जामिया नगर, निजामुद्दीन, जाफराबाद, सीलमपुर, सीमापुरी, बाड़ा हिन्दूराव, इंद्रलोक व दूसरे इलाकों के बाजार पूरे माह भीड़ से पटे रहे। रविवार को लोगों ने लगभग अपनी पूरी खरीदारी कर ली।
विज्ञापन