फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eid-ul-Fitr 2025 festival is being celebrated today

Eid 2025: आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने गले लगकर दी ईद की बधाई; सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Mon, 31 Mar 2025 06:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Mar 2025 06:45 AM IST
सार

एक माह तक चले रमजान के बाद रविवार शाम चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2025 festival is being celebrated today
दिल्ली की जामा मस्जिद - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

रमजान के पाक महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अलग-अलग जगहों पर रविवार देर शाम ईद का चांद दिखने का एलान किया। अहमद ने कहा, हम दुआ करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। ईद-उल-फितर 2025 के अवसर पर नमाज अदा करने के लिए लोग जामा मस्जिद पहुंचे हैं। ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है।

विज्ञापन

एक माह तक चले रमजान के बाद रविवार शाम चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी।

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए पढ़ी गई दुआ
जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद एक नमाजी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बेवजह है। अगर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध करना है, तो वे इसे दूसरे तरीकों से कर सकते हैं। ईद के मौके पर हम सभी यहाँ जश्न मनाने आए हैं, विरोध करने या काली पट्टी बांधने नहीं। यह सब गलत संदेश देता है। आगे कहा कि यह मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। आज हमने यहां दुआ की है कि देश तरक्की करे और हमारा भाईचारा बरकरार रहे। हमने पीएम मोदी के लिए भी दुआ की है कि वे स्वस्थ रहें और लंबी उम्र जिएं।

ईद-उल-फितर के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि जामा मस्जिद एक बहुत अच्छी जगह है। मैं यहाँ कई दोस्तों और लोगों से मिला। हमने यहां एक साथ नमाज पढ़ी। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।

लोगों ने सेवइयां, ड्राई फ्रूट, मिठाइयां और अन्य सामान खरीदा। जामा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा करने का समय है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि मुल्क के कई हिस्सों में चांद दिखा है। लिहाजा, देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

विज्ञापन

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि मुल्क के ज्यादातर हिस्सों में चांद देखा गया है। पूरे मुल्क के उलेमाओं ने चांद देखे जाने की तस्दीक की है। ईद पूरे मुल्क का त्योहार है। इसे सबके साथ मिलकर मनाना है। नमाज में पूरे मुल्क के लिए अमन की दुआएं की जाएंगी। इधर, चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया।


यह भी पढ़ें: Delhi Weather: आज आसमान रहेगा साफ, अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed