{"_id":"577be8514f1c1b6c117fa96f","slug":"eid-preparations-grew-lively-in-the-markets-attracted-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, देखने को मिली भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, देखने को मिली भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए तैयारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर त्यौहार की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग बाजारों में जमकर खरीदारी की। बाजार में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
नूंह शहर के पुराने दिल्ली अलवर रोड स्थित बाजार में पिछले दो दिन से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में सामान खरीदने के लिए लोग परिवार सहित आ रहे हैं। जिससे दुकानों व रास्तों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के महावीर मार्ग पर तो मंगलवार को इतनी जबरदस्त भीड थी कि लोगों का कंधे से कंधा टकरा रहा था। खरीदारी करने में महिलाएं पीछे नहीं हैं।
ईद के त्यौहार को मनाने के लिए यूं तो पिछले कई दिनों से बाजार में गावों से आए लोग खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार को जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। नए कपडे़, नए जूते, कासमैटिक का सामान, किरियाना का सामान, फल एवं ड्राईफ्रूटस खरीदने के लिए दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
कपड़े सिलवाने के लिए टेलर से लोग निवेदन कर रहे थे। लेकिन टेलर मास्टर यह कहकर उनको टरका रहे थे कि उनके पास काम ज्यादा है। कई दुकानों पर तो सामान खरीदने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। देर रात्रि तक बाजार में रौनक बनी हुई है।