फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Egg seller stabbed to death after being asked to move his bike from in front of his cart

Delhi NCR News: रेहड़ी के सामने से बाइक हटाने को कहा तो चाकू से हमलाकर अंडा विक्रेता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
-अमन विहार इलाके की घटना, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-पुलिस ने तकनीकी जांच कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में रेहड़ी के सामने से बाइक हटाने के विवाद में अंडा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 35 साल के अविनाश के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर वारदात में शामिल दो आरोपी साहिल और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 1 जनवरी की देर रात दो बजे अमन विहार थाना पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल अविनाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अविनाश अमन विहार इलाके में अंडे की रेहड़ी लगाता था। दो युवक उसके रेहड़ी के पास स्थित ढाबे से खाना लेने आए थे। युवकों ने अपनी बाइक अविनाश की रेहड़ी के पास खड़ी की थी। इस बात को लेकर अविनाश ने एतराज जताया। इस बात पर दोनों युवक भड़क गए और अविनाश से मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी साहिल को पूठ कलां से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपने सहयोगी हर्ष उर्फ नोनी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी हर्ष को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article