फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Efforts to make colorless Holi colourfull after Delhi violence

दिल्लीः हिंसा के बाद होली पर अमन और उत्साह के रंग भरने की कोशिशें

Tue, 10 Mar 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make colorless Holi colourfull after Delhi violence
रंगाीन प्रयास... - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आया होली का त्योहार लोगों को बेरंग ही नजर आ रहा है। बेरंग होली को रंगीन बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और अमन कमेटी के प्रयास जारी हैं। अमन कमेटी ने इसके लिए लोगों को राजी भी कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हिंसा प्रभावित इलाके में होली मनाना शुरू हो गया। शाम के समय अलग-अलग इलाकों में होलिका दहन हुआ। आज लोग मिल जुल कर रंगों के जरिये सौहार्द का पैगाम देंगे। 
विज्ञापन


होली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि होली पर शरारत करने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। पूर्वी जिले में भी होली पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा प्रभावित सीलमपुर, जाफराबाद, घोंडा, मौजपुर, बाबरपुर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, ज्योति नगर, गोकुलपुरी, गंगा विहार, बृजपुरी, बाबू नगर, चमन पार्क, शिव विहार, करावल नगर, खजूरी, भजनपुरा इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 


शिव विहार तिराहे, शास्त्री पार्क अंडरपास, करावल नगर में सोमवार शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच होलिका दहन हुआ। घोंडा गांव निवासी नवीन ने बताया कि होली पर दुश्मनों को भी गले लगाने का रिवाज है। जिले में हिंसा का शिकार हुए लोग तो हमारे भाई हैं। हम लोग इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed