फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effort to woo Punjabi community by making Harsh Malhotra minister

Modi Cabinet : हर्ष को मंत्री बना पंजाबी समुदाय को साधने की कोशिश, RSS से जुड़े मल्होत्रा को संगठन का भी अनुभव

Mon, 10 Jun 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 02:22 AM IST
सार

उनकी बेदाग छवि और समर्पित कार्यकर्ता होने का पारितोषिक मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए है। बेहतर संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते है और उनका अनुभव भी काफी लंबा है।

विज्ञापन
Effort to woo Punjabi community by making Harsh Malhotra minister
हर्ष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कोटे से पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा को मोदी मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी बेदाग छवि और समर्पित कार्यकर्ता होने का पारितोषिक मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए है। बेहतर संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते है और उनका अनुभव भी काफी लंबा है।

विज्ञापन


मंत्री पद की रेस में तीसरी बार जीतने वाले मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी शामिल थीं। हालांकि इन्हें संगठन में बड़ी भूमिका मिल सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के संसदीय सीट से दो मेयर को चुनाव में उतारा। पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा शामिल थे। दोनों अपने-अपने संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचे है। इनमें हर्ष मल्होत्रा को राज्य मंत्री पद के लिए गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। भाजपा की कार्यशैली को अच्छे से पालन करने व कराने की समझ मंत्री पद दिलाने में सहयोगी बना है। संघ व भाजपा संगठन के कई प्रमुख कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनकी भूमिका अब तक अग्रणी मानी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष के अनुसार राजनीति में उन्होंने एबीवीपी से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की। जिसके बाद वे जिला सचिव भी रहे और 2007 में जिला अध्यक्ष भी रहे। वे दिल्ली भाजपा के कई पदों पर रह चुके हैं। लगातार दूसरी बार प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं। हर्ष के अनुसार उनके माता-पिता ने परवरिश ही इस तरह से की है कि समाज सेवा शुरु से ही सीखने को और देखने व समझने को मिली। पिछले दिनों ही हर्ष मल्होत्रा ने कहा था कि अब उनकी जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव जिताने की है।

1984 में भाजपा युवा विंग में शामिल हुए थे हर्ष
हर्ष वर्तमान में प्रदेश भाजपा में महासचिव और प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हैं। वे राजनीतिक प्रशिक्षण के लिए अग्रणी संगठन रामभाऊ महालगी प्रभोदेनी-मुंबई द्वारा आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविरों और प्रशिक्षण सत्रों के लिए मानद प्रशिक्षण संकाय के रूप में काम कर रहे हैं। हर्ष 1984 में भाजपा युवा विंग में शामिल हुए, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और जिला युवा मोर्चा सचिव के रूप में काम किए।

2005 में जिला महासचिव संगठन के रूप में नियुक्त किया गया और 2007 में भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। हर्ष ने 2012 में वेलकम कॉलोनी से दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा और भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्हें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वे लगातार 3 साल तक अध्यक्ष रहे।

पंजाबी समुदाय से आते हैं हर्ष मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा के बहाने भाजपा दिल्ली के पंजाबी वर्ग को साधने की कोशिश करेगी। मल्होत्रा का जन्म 24 अप्रैल, 1964 को दिल्ली में हुआ था। 1986 में अपना प्रिंटिंग व्यवसाय शुरू किया, अब वे प्रिंटिंग उद्योगों की अग्रणी इकाई मेसर्स डीप कलर स्कैन (पी) लिमिटेड के निदेशक हैं। तब से वे सामाजिक कार्यों और सामुदायिक सेवा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।


हर्ष दिल्ली प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और समय-समय पर विभिन्न अन्य पदों पर रहते हुए प्रिंटर समुदाय के कल्याण के लिए संघर्ष करते रहे हैं। दिल्ली प्रिंटर एसोसिएशन छह हजार से अधिक सदस्यों के साथ प्रिंटरों का सबसे बड़ा संघ है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स (एआईएफएमपी) के संयुक्त सचिव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed