फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   effect of pollution can be seen in Delhi for the next 6 days

दिल्ली सावधान!: अगले कुछ दिनों तक धुंध छाए रहने के आसार, प्रदूषण की रोक-थाम के लिए एक्शन

Mon, 02 Oct 2023 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

रविवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो गया है। छह दिनों तक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रह सकता है।

विज्ञापन
effect of pollution can be seen in Delhi for the next 6 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सड़कों पर उड़ती धूल सांसों के लिए संकट पैदा कर रही है। प्रदूषण की रोक-थाम ग्रेप लागू होने के बावजूद कागजों में ही हो रही है। प्रतिबंध के बाद भी निर्माण सामग्री को लेकर निरंतर लापरवाही बरती जा रही है। रविवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले छह दिनों तक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रह सकता है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

ऐसे में प्रदूषण की रोक-थाम केवल कागजों में की जा रही है। सराय काले खां, दिलशाद गार्डन, शास्त्री पार्क, आनंद विहार, गीता कॉलोनी, शाहदरा, नेताजी नगर, सरोजनी नगर समेत कई इलाकों की सड़कों पर खुले में ही निर्माण सामग्री को लाया जा रहा है। यहां निर्माण स्थलों पर आने वाले ट्रक भी बिना तिरपाल के सामग्री को लाद कर ला व ले जा रहे हैं।

सराय काले खां के पास सड़क पर ही निर्माण सामग्री का ढेर पड़ा है। यहां बालू को ढका तक नहीं गया है। इससे तेज हवाएं चलने से धूल का गुबार उठ जाता है। वहीं, वाहनों के गुजरते ही यहां धूल ही धूल फैल जाती है। निर्माणाधीन स्थलों के बाहर न तो कोई एंटी स्मॉग गन तैनात की गई है। यही नहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

इससे दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को धूल के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। यहां की स्थिति यह है कि लोग धूल के बीच से ही गुजरने को मजबूर हैं। सराय काले खां से गाजीपुर की ओर जा रहे नीरज कहते हैं कि उनका रोजाना यहां से आना-जाना होता है, वह इस धूल के बीच से ही गुजरते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। 

उन्होंने बताया कि उन्हें सांस की परेशानी है, जिससे उन्हें कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की स्थिति मधु विहार व आनंद विहार के पास देखने को मिली। यहां भी निर्माण सामग्री खुले में पड़ी हुई है। सरोजनी नगर के पीएंडटी कॉलोनी के निवासी अंकित ने बताया कि ऑफिस से आते-जाते समय अधिक परेशानी हो रही है। सड़क पर धूल ही धूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed