फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of no entry on expressway will be seen from tomorrow in noida

Noida: कल से दिखेगा एक्सप्रेस वे पर नो एंट्री का असर, मालवाहक वाहनों के लिए ये रहेगा रूट

Sun, 09 Apr 2023 04:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 04:08 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा ग्रेटर एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले भारी और हल्के मालवाहक वाहन को हिंडन कट से सर्विस रोड उतारकर डबल रोड से नोएडा की ओर वाया सेक्टर 151, सेक्टर 168, सेक्टर 135, सेक्टर 128, सेक्टर 126 होकर भेजा जाएगा, जो नो एंट्री टाइम में कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को सेक्टर-94 में पुश्ते के पास रोका जाएगा। 

विज्ञापन
Effect of no entry on expressway will be seen from tomorrow in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तर्ज पर जिले में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री का ट्रायल शुरू कर दिया गया। शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू रहेगी। पिछले दो दिनों की छुट्टी के कारण नो एंट्री के ट्रायल पर कुछ खास असर नहीं दिखा है। रविवार को भी वाहनों का कम दबाव रहेगा। ऐसे में सोमवार को वाहनों का दबाव व्यस्त समय में बढ़ेगा। जिसके बाद मालवाहक वाहनों के नो एंट्री का असर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को नो एंट्री का ट्रायल स्मूथ रहा। कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ट्रैफिक कर्मियों को तैनात कर दिया गया है, जिससे व्यवस्था को सुचारू रुप से बनाए रखा जा सके। शनिवार को भी ट्रैफिक कर्मियों ने ट्रायल के दौरान कई मालवाहक वाहन चालकों को नो एंट्री की जानकारी देकर उन्हें रोका व परिवर्तित मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा। 
विज्ञापन


दरअसल, शहर से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के तर्ज पर नो एंट्री की कार्ययोजना तैयार कर इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर अब हल्के और भारी मालवाहक वाहन तय समय पर ही प्रवेश कर सकेंगे।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों के लिए ये रहेगा रूट

  • यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा ग्रेटर एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले भारी और हल्के मालवाहक वाहन को हिंडन कट से सर्विस रोड उतारकर डबल रोड से नोएडा की ओर वाया सेक्टर 151, सेक्टर 168, सेक्टर 135, सेक्टर 128, सेक्टर 126 होकर भेजा जाएगा, जो नो एंट्री टाइम में कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को सेक्टर-94 में पुश्ते के पास रोका जाएगा। 
  • यमुना एक्सप्रेस वे से होकर परी चौक की ओर जाने वाले हल्के और भारी मालवाहक वाहन गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचककर, शारदा गोल चक्कर से एलजी गोल चक्कर होकर 130 मीटर रोड से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जा सकेंगे।
  • कासना और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की ओर से आकर परी चौक होकर जाने वाले हल्के और भारी मालवाहक वाहन होंडा सीएल चौक से 130 मीटर रोड की ओर जाकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed