{"_id":"e561bc5ec914d6d5a6ca3a9a096e74d7","slug":"effect-of-delhi-election-at-surajkund-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में भी दिखा दिल्ली का चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में भी दिखा दिल्ली का चुनावी माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में बुधवार को आम आदमी पार्टी का एक समर्थक दिल्ली से आए लोगों को केजरीवाल के नुमाइंदों को समर्थन देने के लिए अपील कर रहा था।
मेला परिसर में घूम रहे पर्यटकों को केजरीवाल के 49 दिनों की याद दिलाई और उन्हें वोट देने के लिए भी कहा। दिल्ली गेट के पास बंचारी गांव के नगाड़ा पार्टी डांस कर रही थी तभी आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए, केजरीवाल की तरह मफलर बांधे और हाथों में झाडू लिए इस व्यक्ति ने डांस करना शुरू किया और पर्यटकों का मनोरंजन भी किया।
डांस के माध्यम से पानी बचाने का संदेश
चौपाल पर बुधवार को सेक्टर-14 डीएवी स्कूल के बच्चों ने डांस किया। इसके माध्यम से पानी बचाने के लिए जागरूक कि या। पानी की बर्बादी कैसे रोकी जाए का संदेश दिया। पानी खत्म होने से कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसकी भी जानकारी दी। डांस के अंत में चौपाल पर मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई की वे अब से पानी की बर्बादी नही करेंगे।
कजाकिस्तान का दल मेले में पहुंचा
सूरजकुंड। मेले में बुधवार को पहली बार कजाकिस्तान का सांस्कृतिक दल पहुंचा। मेला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। चौपाल पर तजाकिस्तान के कलाकारों ने अपनी संस्कृति और कला के बारे में पर्यटकों डांस के माध्यम से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विदेशियों को भा रहा है हरियाणा का अपना घर
सूरजकुंड। हरियाणा का अपना घर विदेशियों को खूब भा रहा है। इसमें बताया गया है कि हरियाणा के लोग पहले अपना जीवन कैसे व्यतीत करते थे। उनके दैनिक प्रयोग की चीजें घर में रखी गई हैं। इसमें चरखा, दही मखना, हुक्का, चारा काटने वाली मशीन, पीतल की बड़ी-बड़ी गिलासें आदि उन्हें खूब पसंद आ रही हैं।