फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eeco taxi rape survivor told her story

'उसने मुझे थप्पड़ मारा और मेरी सलवार फाड़ दी'

Sat, 11 Apr 2015 03:54 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Eeco taxi rape survivor told her story

उसके चेहरे पर काटने के निशान हैं, उसका मुंह भी सूजा हुआ है और उसका एक होठ भी काटा गया है। उसकी एक आंख भी बहुत लाल है और उसका एक हाथ भी घायल है।

विज्ञापन


उसके दो बच्चे जिनकी उम्र नौ और दस साल है, ये बात जानते हैं कि उनकी मां के साथ कोई दुर्घटना हुई है। मां दोनों को मेट्रो स्टेशन से फोन करके रात के खाने में कुछ अच्छा बनाने का वादा किया था।
विज्ञापन


जब रोज की तरह मां अपने समय पर घर नहीं पहुंची तो दोनों ही बहुत परेशान हो गए। लेकिन वो कुछ नहीं कर सकते थे। क्योंकि वह भी अपने मां जितने ही असहाय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

....और उसने फाड़ दी मेरी सलवार

Eeco taxi rape survivor told her story

'मैं मदद के लिए जोर-जोर से चीख रही थी और उसने मेरे मुंह पर जोर से हाथ रख कर मेरी आवाज तबा दी। फिर मेरा मुंह पकड़े-पकड़े उसने मेरी सलवार फाड़ दी।'
 
वह बीते बृहस्पतिवार की रात से ही लगातार दहशत में है। उस कैब ड्राइवर ने उसके साथ हैवानों जैसा बर्ताव किया था। हम बात कर रहे हैं बृहस्पतिवार की देर रात को द्वारका में एक टैक्सी में हुई रेप की शिकार महिला की। जिसने उस भयानक रात का ब्यौरा खुद दिया।

पीड़िता ने बताया कि, 'जब मैंने अपने बॉस को फोन करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने मेरा फोन उठाकर टैक्सी की खिड़की से बाहर फेंक दिया। वह मुझे थप्पड़ पर थप्पड़ मारने लगा क्योंकि मैं मदद के लिए पुकार रही थी। वो मुझे लगातार काटता रहा।'

'मुझे लगा मैं मर जाऊंगी'

Eeco taxi rape survivor told her story

महिला ने टैक्सी ड्रा‌इवर की हैवानियत का किस्सा सुनाते हुए कहा कि, 'मेरा मुंह सूज गया है और आप मेरे होठ पर कटे का निशान देख सकते हैं। यहां तक कि उसने मुझे पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मैं बहुत डर गई थी, मुझे लगा मैं मर जाऊंगी।'

पीड़ित महिला के लिए बृहस्पतिवार की वो भयानक रात तब तक सामान्य थी जब तक उसकी टैक्सी द्वारका के उस सुनसान इलाके में नहीं पहुंची थी।

वो द्वारका मोड़ स्टेशन से बाहर आ चुकी थी और रोज की तरह एक शेयर टैक्सी में बैठ गई। अपने 12 साल के जॉब के दौरान वो घर आने-जाने के लिए शेयर टैक्सी ही इस्तेमाल करती रही है। पीड़िता कहती है कि उसके साथ इन 12 सालों में आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

'सीएनजी चेक करते-करते मेरे ऊपर कूद पड़ा'

Eeco taxi rape survivor told her story

शेयर टैक्सी ड्राइवर ने उसके घर मधुविहार तक के लिए 10 रुपए मांगे थे। जिस वक्त वो टैक्सी में बैठी उसके अलावा केवल एक अन्य यात्री था। वह भी राजापुरी में उतर गया था।

जब वो यात्री राजापुरी में उतरा तो ड्राइवर ने कुछ दूर तक टैक्सी चलाई फिर अचानक से एक सूनसान और अंधेरी जगह पर टैक्सी रोक दी। जब पीड़िता ने उससे टैक्सी रोकने का कारण पूछा तो वह बोला कि वो सीएनजी चेक करेगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उसने पीछे का दरवाजा खोला और पीड़िता के ऊपर झपट पड़ा। महिला कहती है कि भला हो उस रास्ते से गुजरने वाले व्यक्ति का जिसने महिला की चीख सुनकर पुलिस को खबर की और पुलिस समय से वहां पहुंच गई।

'मैं रात में अकेले निकलने का आत्मविश्वास खो चुकी हूं'

Eeco taxi rape survivor told her story

महिला कहती है कि अगर समय पर पुलिस नहीं आती तो शायद उस दिन वह नहीं बचती। उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि ये सब बीत चुका है। वह कहती है कि, 'मुझे नहीं पता कि मैं अपने भाग्य को कोसूं या सुरक्षित वापस आने के लिए उसका धन्यवाद करूं।'

दो बच्चों का अकेले लालन-पालन कर रही इस मां को वापस अपने काम पर जाना ही पड़ेगा। लेकिन अकेले यात्रा करने का खयाल ही उसके रोंगटे खड़े कर देता है।

वह कहती है कि, 'मुझे डर है कि कोई ड्राइवर फिर से मुझपर हमला कर देगा। मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया है। अब मैं रात में अकेले यात्रा नहीं कर सकती। मुझे नहीं पता मैं आगे काम कैसे करूंगी।'

पीड़िता पूरे वाकये से सहमे होने के साथ ही बहुत गुस्से में भी है। वह चाहती है कि उस टैक्सी ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed