फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education minister ramesh nishank pokhariyal hints to lessen jee mains 2021 syllabus

शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत- कम हो सकता है जेईई मेन्स का पाठ्यक्रम

Thu, 17 Dec 2020 07:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Education minister ramesh nishank pokhariyal hints to lessen jee mains 2021 syllabus
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी महीने बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा आयोजित लाइव सत्र से कुछ राहत मिली। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तो शुरू हो ही चुका है। अब यह परीक्षाएं साल में चार बार होंगी।
विज्ञापन


जेईई मेन 2021 परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होगी जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाएगी। अभी तक परीक्षा हर साल मुख्य रूप से जनवरी तथा अप्रैल में दो सत्रों में आयोजित की जाती थी, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री की मुताबिक जेईई मेन 2021 परीक्षा चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दिसम्बर 10, 2020 को छात्रों के साथ लाइव बातचीत में कहा था कि, वे NTA के अधिकारियों के साथ JEE Main 2021 की परीक्षा को साल में दो बार के बजाय 4 बार आयोजित कराने पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने JEE Main 2021 परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई विशेष सूचना नहीं दी थी लेकिन, उन्होंने JEE Main 2021 परीक्षा के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः JEE Main Registration 2021: जेईई मेन 2021 के पहले सेशन लिए रजिस्ट्रेशन शुरू


एनटीए सलाहकार तथा विशेषज्ञों ने (JEE Main Registration Process) शुरू होने और परीक्षा के आयोजन के लिए पहले से ही अपेक्षित तारीख का उल्लेख कर दिया था। 

क्या JEE Main 2021 का पाठ्यक्रम कम होगा?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लाइव सत्र के दौरान पाठ्यक्रम को कम करने के मुद्दे को लेकर भी अभ्यर्थियों के साथ चर्चा की, चर्चा के दौरान उन्होंने पाठ्यक्रम को कम करने में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। पाठ्यक्रम को कम करने के मुद्दे में उन्होंने कहा की, जेईई 2021 का प्रश्न पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घटाए गए पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बनाया जा सकता है।

उनके मुताबिक प्रश्न पत्र को इस तरह बनाया जाएगा जिससे कि सभी अभ्यर्थी घटाए गए पाठ्यक्रम से भी आने वाले प्रश्नों का उत्तर दे पाएंगी हालांकि, अंत में उन्होंने इस विषय पर भी एनटीए अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed