फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education committee took the initiative to repair, protect and clean the schools

Delhi NCR News: शिक्षा समिति ने स्कूलों की मरम्मत-सुरक्षा और स्वच्छता का उठाया बीड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी की शिक्षा समिति ने गठन के बाद सोमवार को हुई बैठक में स्कूलों की मरम्मत, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर कई निर्णय लिए। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने की, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी, सदस्य संजय सिंह और विभिन्न जोन के शिक्षा अधिकारी उपस्थित हुए।
इस दौरान तय किया गया कि सभी स्कूलों की मरम्मत और शौचालय व्यवस्था की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए। अध्यक्ष योगेश वर्मा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्कूल में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, कक्षाओं और परिसर की सफाई नियमित हो तथा बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक स्कूल में कम से कम 3-4 सफाईकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी नियुक्त किए जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि सितंबर के पहले शनिवार को सभी स्कूलों में पैरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित होगी। इसके पहले सभी स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि छात्रों की वर्दी के पैसे जल्द ही सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed