{"_id":"ccf4257f91f64ee2a67f694d6d28952b","slug":"ed-writes-a-latter-on-kushwaha-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू सिंह कुशवाहा की आठ बेनामी संपत्तियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू सिंह कुशवाहा की आठ बेनामी संपत्तियों का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर बसपा शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की नोएडा स्थित संपत्तियों पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना में घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोएडा प्राधिकरण को पत्र आया है।
अब तक की जांच के आधार पर निदेशालय ने पत्र में प्रदेश भर में बाबू सिंह कुशवाहा के नाम से और बेनामी संपत्तियों का जिक्र किया है। इनमें करीब आठ संपत्ति नोएडा में भी है। इनमें से ज्यादातर औद्योगिक भूखंड हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इन संपत्तियों पर नजर रखी जाए। इनका किसी और के नाम पर ट्रांसफर न हो और न ही किसी तरह का फेरबदल होने पाए।
निदेशालय के पत्र के आधार पर प्राधिकरण ने इनकी फाइलें खंगाल ली है। गौरतलब है कि 2010-11 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
प्रदेश भर में हुई जांच के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा का नाम भी सामने आया। उसके बाद वह बसपा से निष्काषित कर दिए गए। इसी मामले में कई अन्य अफसरों सहित वह जेल में बंद हैं।