फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED take Gautam Khaitan on remand for two days

ईडी ने गौतम खेतान को दो दिन के रिमांड पर लिया, दर्ज है काला धन व पीएमएलए के तहत केस

Mon, 28 Jan 2019 04:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
ED take Gautam Khaitan on remand for two days
गौतम खैतान - फोटो : social media

अगस्ता वेस्टलैंड डील घूस मामले के आरोपी गौतम खेतान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। खेतान पर आयकर विभाग द्वारा काला धन (विदेशी अघोषित संपत्ति व आय) व कराधान अधिनियम 2015 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने काला धन व धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की ड्यूटी मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा के समक्ष ईडी के विशेष वकील डीपी सिंह व एनके माटा ने कहा कि इस मामले का अगस्ता वेस्टलैंड से कोई लेनादेना नहीं है। यह काला धन व धन शोधन का नया मामला है जिसकी जांच के लिए आरोपी गौतम खेतान से पूछताछ करना जरूरी है। एजेंसी ने खेतान पर आरोप लगाया है कि उसने अवैध तरीके से कई विदेशी खाते खोल रखे हैं और उनमें काला धन है। इसके अलावा आरोपी की विदेश में अघोषित संपत्ति है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर खेतान के वकील पीके दुबे ने एजेंसी की दलीलों का विरोध करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया। बचाव पक्ष ने कहा कि यह मामला अगस्ता वेस्टलैंड से ही जुड़ा है। उस मामले में आरोपी पर मुकदमा चल रहा है और इस मामले में वह जमानत पर बाहर है। इस केस का वही नंबर है जो अगस्ता वेस्टलैंड केस का है।  सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय वीवीआईपी चॉपर डील मामले में गौतम खेतान व अन्य आरोपियों के खिलाफ काफी पहले आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इन मामलों में अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में ज्यादातर आरोपी जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed