फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED sent notice to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal called for questioning on November 2

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा नोटिस, दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Mon, 30 Oct 2023 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी।मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की साजिश है। 
 

विज्ञापन
ED sent notice to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal called for questioning on November 2
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्हें दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन

आप को खत्म करना केंद्र का मकसद: सौरभ भारद्वाज 
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की साजिश है। इसके लिए केंद्र कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकार किसी भी तरीके से फर्जी केस बनाकर अरविंद केजरीवाल को बंद किया करना चाहती है और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इसे सत्य की जीत बताया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज दिल्लीवासियों के जीवन में दशहरा दिवस है जब सच्चाई की जीत हुई है और जल्द ही दिल्ली को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन का स्वागत किया है और कहा है कि यह सच्चाई की जीत का दिन है।

आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत खारिज कर दी तो इससे भाजपा के शराब घोटाले के आरोप सही साबित हो गए और केजरीवाल को ईडी का समन, केजरीवाल टीम के जेल जाने के साथ भ्रष्टाचार की गाथा को अंजाम तक ले जाने का अंतिम कदम है।

विज्ञापन

इससे पहले 16 अप्रैल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है
नौ घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम ने तब कहा था कि वो (केंद्र) लोग आप को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।  शराब घोटला पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed