फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED said that Aam Aadmi Party raised seven crore foreign funds illegally

ईडी का दावा: AAP ने अवैध तरीके से जुटाया सात करोड़ विदेशी फंड, दानदाताओं की सही जानकारी छिपाई

Tue, 21 May 2024 03:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 May 2024 03:45 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुलासा किया है कि आप ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन कर सात करोड़ रुपये से अधिक विदेशी फंड अवैध तरीके से हासिल किया।

विज्ञापन
ED said that Aam Aadmi Party raised seven crore foreign funds illegally
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुलासा किया है कि आप ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन कर सात करोड़ रुपये से अधिक विदेशी फंड अवैध तरीके से हासिल किया। ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर एफसीआरए जांच का आग्रह किया है।

विज्ञापन


ईडी ने पंजाब के पूर्व आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा और अन्य के खिलाफ ड्रग्स से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान कुछ दस्तावेज व ईमेल बरामद करने के बाद यह पत्र भेजा गया। जांच 2021 में शुरू हुई थी। खैरा अब कांग्रेस में हैं। ईडी ने बीते साल अगस्त में गृह मंत्रालय को पत्र भेजा था। इसमें आप की ओर से उल्लंघनों का जिक्र था व इन मामलों को एफसीआरए व जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन के रूप में वर्गीकृत किया था। ईडी ने हाल में गृह मंत्रालय से कुछ नई जानकारियां भी साझा की हैं। दूसरी ओर, आप की मंत्री आतिशी ने कहा, हमने पूरी पारदर्शिता के साथ चंदा लिया है। भाजपा ईडी के जरिये नई साजिश कर रही है।
विज्ञापन


ईडी ने गृह मंत्रालय को दिया विवरण
ईडी ने जांच में पाया कि आप को अब तक करीब 7.08 करोड़ रुपये का विदेशी फंड मिला है। उन्होंने कथित तौर पर कुछ अन्य जानकारी के अलावा विदेशी दानकर्ताओं की पहचान और राष्ट्रीयता की गलत जानकारी दी और हेरफेर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने गृह मंत्रालय को दानकर्ताओं के सत्यापित नाम, राष्ट्रीयता, पासपोर्ट नंबर, दान व तरीका और प्राप्तकर्ता का बैंक खाता नंबर, बिलिंग नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, दान का समय व तारीख और भुगतान गेटवे के बारे में भी जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया, 2015 व 2016 के बीच अमेरिका व कनाडा में एफसीआरए का उल्लंघन कर धन उगाही कार्यक्रम चलाए गए थे। 

सीबीआई से जांच संभव 
ईडी ने गृह मंत्रालय को बताया, पार्टी के वित्तीय रिकॉर्ड में कनाडा के कुछ लोगों के नाम व उनकी राष्ट्रीयता गुप्त रखी गई है, ताकि पार्टी को उसके भारतीय बैंक खाते में आने वाले विदेशी दान को छिपाया जा सके। 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एफसीआरए उल्लंघन के मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करता है। गृह मंत्रालय ईडी के लगाए गए इन आरोपों की जांच के लिए उसे लिख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed