फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Money Laundering Case: ED raids premises of AAP MLA Amanatullah Khan in Delhi News in Hindi

ED Raid: एक और आप विधायक पर ईडी का शिकंजा, दिल्ली में अमानतुल्ला खान के घर छापेमारी की कार्रवाई

Tue, 10 Oct 2023 09:09 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Oct 2023 09:09 AM IST
सार

AAP MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। खान के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Money Laundering Case: ED raids premises of AAP MLA Amanatullah Khan in Delhi News in Hindi
अमानतुल्ला खान - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार की सुबह-सुबह एक और विधायक के घर ईडी की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। 
विज्ञापन



न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। खान के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की है। 



अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।

इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।  

फोटो:शुभम बंसल

ओखला के जोगा बाई जामिया नगर में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर पड़ी ईडी की रेड। घर के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल के जवान।-- फ़ोटो शुभम बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed