फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED raids premises linked to activist Harsh Mander in Delhi on money laundering charges

दिल्ली: मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के ठिकानों पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Thu, 16 Sep 2021 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Sep 2021 02:33 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने यह छापा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के चलते डाला है।

विज्ञापन
ED raids premises linked to activist Harsh Mander in Delhi on money laundering charges
हर्ष मंदर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के नई दिल्ली स्थित घर और दफ्तर पर छापे मारे। ईडी की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मंदर अपनी पत्नी के साथ जर्मनी गए हुए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के अधचिनी, वसंत कुंज और महरौली स्थित कम से कम तीन परिसरों पर मनी लॉन्ड्रिंग निषेध कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापे मारे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि टीम उनसे जुड़े दो गैर सरकारी संगठनों के वित्तीय एवं बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ईडी का यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से फरवरी में सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज (सीएसई) के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। यह सभी संस्थान मंदर चलाते हैं और इसके निदेशक भी हैं। मंदेर ने कई पुस्तक लिखी हैं और सामाजिक कार्यों के अलावा वह सामाजिक न्याय और मानवाधिकार जैसे विषयों पर समाचार पत्रों में संपादकीय भी लिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार की शिकायत पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 83 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। ये मामले सीएसई द्वारा दक्षिण दिल्ली में स्थापित ‘उम्मीद अमन घर’ और ‘खुशी रेनबो होम’ से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed