{"_id":"64c842b4f181b987f3074863","slug":"ed-raids-congress-mla-dharam-singh-premises-in-haryana-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ED ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक धरम सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी, लग्जरी कारें, गहने और नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ED ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक धरम सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी, लग्जरी कारें, गहने और नकदी जब्त
Tue, 01 Aug 2023 04:54 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 04:54 AM IST
सार
ईडी ने बताया कि समूह ने 1,497 घर खरीदारों से करीब 360 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन खरीदारों को अब तक घर नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक धरम सिंह छोकर व उनके स्वामित्व वाली कंपनी के ठिकानों से चार लग्जरी कारें, 14.5 लाख रुपये के गहने और 4.5 लाख नकद जब्त किए। ईडी ने बताया कि घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ईडी ने 25 जुलाई को समालखा (पानीपत) विधायक और अन्य के खिलाफ तलाशी शुरू की थी। साईं आईना फार्म्स प्रा. लि. (अब माहिरा इंफ्राटेक प्रा. लि.) और छोकर व उनके परिवार के स्वामित्व वाले माहिरा समूह की अन्य कंपनियों से जुड़े समालखा, गुरुग्राम और दिल्ली में 11 ठिकानों पर छापा मारा गया। ईडी ने बताया कि समूह ने 1,497 घर खरीदारों से करीब 360 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन खरीदारों को अब तक घर नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन