{"_id":"6594afa20961b588030a6583","slug":"ed-raids-5-locations-of-aap-mla-amanatullah-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case : आप विधायक अमानतुल्लाह के 5 ठिकानों पर ईडी के छापे, नवंबर में तीन साथी किए थे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Money Laundering Case : आप विधायक अमानतुल्लाह के 5 ठिकानों पर ईडी के छापे, नवंबर में तीन साथी किए थे गिरफ्तार
Wed, 03 Jan 2024 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:21 AM IST
सार
यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड के लिए कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान से जुड़े राष्ट्रीय राजधानी स्थित पांच ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे। यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड के लिए कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापे मारे गए। ईडी ने दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक खान (49) के परिसरों पर अक्तूबर में भी छापे मारे थे। नवंबर में इस मामले में उनके तीन कथित साथियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने आरोप लगाया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के जरिये बड़ी मात्रा में धन अर्जित कर उसका इस्तेमाल अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने में किया। एजेंसी ने कहा कि सीबीआई की प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस में दर्ज तीन शिकायतों के आधार पर खान के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
छापों के दौरान भौतिक और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए, जो जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में खान की भूमिका का संकेत देते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ‘आप’ को खत्म करने का एक अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।