{"_id":"6155c23a8ebc3e09db146eec","slug":"ed-has-attached-29-land-parcels-in-noida-in-probe-against-unitech-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ के 29 भूखंड जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ के 29 भूखंड जब्त किए
Thu, 30 Sep 2021 07:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:29 PM IST
सार
ईडी ने गुरुवार को नोएडा में रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर 96-98 में स्थित उसके 29 भूखंड जब्त कर लिए।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नोएडा में रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर 96-98 में स्थित उसके 29 भूखंड जब्त कर लिए। ईडी ने यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ यह कार्रवाई एक मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अधिनियम 2002 के अंतर्गत जांच करते हुए की है।
विज्ञापन
यूनीटेक ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ईडी ने गुरुवार को ग्रुप के 29 भूखंडों (13,600 वर्ग मीटर) को जब्त कर लिया है। इनकी कीमत 30.29 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 672.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
ईडी ने इस वर्ष की शुरुआत में यूनिटेक ग्रुप के प्रमोटर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा पर 2,000 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन