{"_id":"640f0671b916a5b9020459f3","slug":"ed-gets-custody-of-arun-pillai-for-three-more-days-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Scam: ईडी को तीन दिन के लिए और मिली अरुण पिल्लई की कस्टडी, छह मार्च को किया गया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Liquor Scam: ईडी को तीन दिन के लिए और मिली अरुण पिल्लई की कस्टडी, छह मार्च को किया गया था गिरफ्तार
Mon, 13 Mar 2023 04:48 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:48 PM IST
सार
अरुण पिल्लई को छह मई को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन कोर्ट में अरुण को पेश किया गया था। तब कोर्ट ने उन्हें सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा था। 13 मार्च को अरुण की कस्टडी समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के आरोपी हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई की हिरासत तीन दिनों के लिए और बढ़ा दी। इससे पहले 7 मार्च को उसे 13 मार्च तक के लिए ईडी हिरासत में भेजा गया था। आरोपी को सोमवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में पेश किया गया। ईडी ने अदालत से तीन दिन की और हिरासत की मांग की थी।
विज्ञापन
ईडी ने अदालत से कहा कि उसने हिरासत के दौरान पिल्लई के कई बयान दर्ज किए और बैठक होने वाले स्थान होटल रिकार्ड से उसका मिलान कराया। अब उसे पिल्लई को कई अन्य लोगों से आमना-सामना कराना है।
विज्ञापन