फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED asked chargesheet in yadav singh case

काली कमाई का कुबेर: ईडी ने मांगी यादव सिंह मामले की चार्जशीट

Sat, 25 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 ED asked chargesheet in yadav singh case
यादव स‌िंह

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यादव सिंह मामले में अब अपना शिकंजा कस दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस केस की स्टडी के लिए चार्जशीट की मांग की है। चार्जशीट की सत्यापित कॉपी के लिए ईडी ने कोर्ट में नकल सवाल दाखिल किया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय गाजियाबाद में यादव सिंह के करीबियों की संपत्ति का रिकॉर्ड मांग चुका है। प्रवर्तन निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक केपी सिंह ने यादव सिंह प्रकरण की चार्जशीट के लिए कोर्ट में नकल सवाल दाखिल किया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे प्रकरण में चार्जशीट के माध्यम से यह जानना चाहता है कि सीबीआई ने अपनी जांच में क्या आधार बनाया है और किन-किन बिंदुओं को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बिंदुओं पर ईडी ने मांगी थी जानकारी

 ED asked chargesheet in yadav singh case
यादव स‌िंह

सूत्रों की मानें तो यादव सिंह प्रकरण में प्रवर्तन विभाग ने एक कमेटी का गठन किया है। इस प्रकरण से जुडे़ एक-एक पहलू की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय इससे पूर्व गाजियाबाद स्टांप एवं निबंधन विभाग से यादव सिंह और उनसे जुडे़ मोहन राठी के परिवार की संपत्तियों का ब्यौरा मांग चुका है।

इसमें मोहन राठी और उनकी पत्नी मीनाक्षी के नाम कौशांबी में तीन दुकानें भी पिछले दिनों सामने आईं थी। स्टांप विभाग इसकी रिपोर्ट प्रवर्तन विभाग को भेज चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed