{"_id":"586359864f1c1b8940eecfba","slug":"ed-arrests-manager-of-kotak-mahindra-bank-kg-marg-branch-delhi-under-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोटक महिंद्रा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोटक महिंद्रा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
आईटी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने के आरोप में कोलकाता से गिरफ्तार हुए पारसमल लोढ़ा से कनेक्शन सामने आने के बाद ईडी ने दिल्ली में कोटक मंहिंद्रा बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि गिरफ्तार मैनेजर उसी केजी मार्ग ब्रांच का है जहां कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने छापा मारा था। मैनेजर को नोटबंदी के बाद 9 फर्जी अकाउंट में 34 करोड़ रुपए जमा होने के कारण आपराधिक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार मैनेजर पर आरोप है कि उसके तार नोटबंदी के बाद की जा रही नोटों की अवैध बदली करने वाले पारसमल लोढ़ा और दिल्ली के वकील रोहित टंडन से हैं। ईडी ने बताया कि उसने मैनेजर से ब्रांच में देर रात पूछताछ की और उसके बाद गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
मैनेजर को मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है और कोर्ट के सामने पेश करने के बाद कस्टडी में लिया जाएगा।