फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED applies to UK court to seize Sanjay Bhandari properties

Sanjay Bhandari: ईडी ने संजय भंडारी की संपत्ति को जब्त करने के लिए दिया आवेदन, ब्रिटेन में है प्रॉपर्टी

Fri, 29 Dec 2023 10:21 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 29 Dec 2023 10:21 PM IST
सार

ईडी ने कथित रक्षा डीलर संजय भंडारी की ब्रिटेन में दो संपत्तियों को जब्त करने के लिए अदालत दिया है। ग्रोसवर्नर हिल कोर्ट में दो अचल संपत्तियों को अपराध की आय और भंडारी की अघोषित विदेशी संपत्ति बताया है।

विज्ञापन
ED applies to UK court to seize Sanjay Bhandari properties
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रक्षा डीलर संजय भंडारी की यूनाइटेड किंगडम में दो संपत्तियों को जब्त करने के लिए यहां एक अदालत का रुख किया है। इसमें एक कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा द्वारा पुनर्निर्मित और रुकी हुई संपत्ति भी शामिल है। एजेंसी ने लंदन में 15 बॉर्डन स्ट्रीट पर 12,  ब्रायनस्टन स्क्वायर और 6, ग्रोसवर्नर हिल कोर्ट में स्थित दो अचल संपत्तियों को अपराध की आय और भंडारी की अघोषित विदेशी संपत्ति बताया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा ने पहले इस बात से इनकार कर चुके हैं कि उनके पास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लंदन की कोई संपत्ति है। ईडी ने पिछले महीने इस मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल करते हुए विशेष अदालत से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दो संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति मांगी थी। अभियोजन की शिकायत 22 दिसंबर को रिकॉर्ड पर ली गई और मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


ईडी की मंगलवार को जारी बयान में कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा ने सुमित चड्ढा के माध्यम से न केवल लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में उक्त संपत्ति का नवीनीकरण किया, बल्कि उसी में रहे भी। ईडी और सीबीआई भंडारी के खिलाफ विदेश में घोषित रखने से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले और कर चोरी की जांच कर रही हैं। भंडारी की इन संपत्तियों में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर की संपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चड्ढा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने कहा कि ईडी के अनुरोध और 16 अक्तूबर, 2023 की रिपोर्ट को देखते हुए उनका मानना है कि आरोपी सुमित चड्ढा की उपस्थिति सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से सुनिश्चित नहीं हो सकती। ऐसे में कोर्ट आरोपी की पेशी के लिए उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed