फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Economic Offenses Wing of Delhi Police arrested two for cheating a Non Banking Financial Company

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार 

Sat, 12 Dec 2020 05:57 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 12 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Economic Offenses Wing of Delhi Police arrested two for cheating a Non Banking Financial Company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मोबाइल, कम्प्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी के लिए लोन लेकर तीन करोड़ रुपये की हेराफेरी करने वाले एडवांस कम्प्यूटर एंड मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोन देने वाली कंपनी ने आरोपी कंपनी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में फर्जीवाड़ा की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी अमरेंद्र शशिकांत तोताडे और एस्सा इस्माइल मर्चेंट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जून 2020 में एनबीएफसी क्लीक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। जिसमें बताया कि एडवांस कम्प्यूटर एंड मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को उपकरण खरीदने के लिए चार करोड़ रूपये लोन लिये थे। उन्हें उपकरण दुबई के विक्रेता से खरीदना था। लेकिन कंपनी ने एक करोड़ की खरीदारी की और बाकी रकम को हड़प लिया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि लोन के लिए कुल लागत के 25 फीसदी विक्रेता को भुगतान करना था। आरोपियों ने विक्रेता को एक करोड़ देकर चार करोड़ का लोन ले लिया। बाद में आरोपियों ने न तो कोई खरीदारी की और न ही रकम वापस ही की। जांच में यह बात भी सामने आई कि कंपनी ने कई संस्थानों से करीब 150 करोड़ का लोन लिया हुआ है। लेकिन इनलोगों ने रकम वापस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को मुंबई में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमरेंद्र शशिकांत तोताडे कंपनी का निदेशक है जबकि एस्सा इस्माइल मर्चेट कंपनी का प्रमुख शेयरधारक और कंपनी के बैंक खातों का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता है। पुलिस पूछताछ कर फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed